श्रीदेवी को याद करते हुए Twitter पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, लिखा- तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई…
मुंबई। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। श्रीदेवी की मौत से हर कोई सदमे में हैं, किसी ने कभी भी ख्वाब में नहीं सोचा था कि वो इस तरह से दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। हर कोई हिंदी सिनेमा की इस लोकप्रिय अदाकारा को, अपनी तरह से याद कर रहा है, हर किसी के दिल में उनकी एक अलग जगह और पहचान है, बहुत लोग तो ऐसे भी हैं, जो उनकी मौत के गम से बाहर ही नहीं आ पाएं हैं, उन्हें अब भी श्रीदेवी की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन
जिनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं, जो कि श्रीदेवी की मौत से काफी दुखी हैं, उन्हें श्री का यूं जाना काफी तकलीफ दे रहा है उन्होंने ट्विटर पर श्री के लिए एक भावुक मैसेज लिखा है और कैफी आजमी के उस शेर को लिखा है, जो कि जावेद अख्तर ने अमिताभ बच्चन को सुनाया था।

तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई...
अमिताभ ने tweet किया कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान जावेद अख्तर ने मुझे यह शेर सुनाया और कहा कि यह गुरु दत्त के निधन के वक्त कैफी आजमी ने लिखा था, लेकिन आज इस मौके पर एकदम फिट बैठ रहा है। रहने को सदा देहर में आता नहीं कोई , तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई।

अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है, एक वक्त था जब दोनों का फिल्मों में साथ होना सफलता की गारंटी माना जाता था। बच्चन फैमिली वैसे भी कपूर परिवार के काफी करीब है।

ना जाने क्यों घबराट हो रही है...
और शायद इसी कारण अमिताभ को श्रीदेवी की मौत का आभास श्री की मौत के कुछ घंटे पहले ही हो गया था क्योंकि श्री की मौत की खबर आने से चंद घंटे पहले ही अमिताभ ने tweet किया था कि ना जाने क्यों घबराहट हो रही है। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को याद करते हुए कई सारे ट्वीट किए थे, अमिताभ बुधवार को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने भी पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications