पीएम मोदी को बताया गया 2019 लोकसभा चुनाव प्लान, बीजेपी के 9 लाख से ज्यादा 'योद्धा' उतरेंगे मैदान में, हर बूथ पर पैनी नजर
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब हफ्ते पहले बीजेपी के तीन बड़े नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। यह मीटिंग प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई, जिसमें 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार से जुड़ा प्रेजेंटेशन पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखा गया। बैठक में शामिल एक सूत्र के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी को बताया गया कि कैसे पार्टी 'सेलफोन प्रमुख' के जरिए वॉट्सऐप को चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी। बीजेपी रणनीतिकारों ने हर बूथ/पोलिंग स्टेशन को लेकर पूरा चुनावी गणित तैयार किया है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के चुनावी कैंपेन का पूरा दारोमदार होगा सेलफोन प्रमुखों पर। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 9 लाख 27 हजार 533 सेलप्रमुखों की पूरी फौज तैनात करने जा रही है। इनमें हर शख्स के पास एक स्मार्टफोन होगा।

खुद अमित शाह ने तैयार किया है बूथ एक्शन प्लान, राज्य ईकाइयों से मांगी खास सूची
जानकारी के मुताबिक, 9 लाख 27 हजार 533 सेलप्रमुखों किस प्रकार से प्रचार की कमान संभालेंगे, इसका भी खाका तैयार है। कैंपेन के मैटीरियल में वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, ग्राफिक्स और कार्टून। पार्टी के इस बूथ एक्शन प्लान को खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तैयार किया है। इस प्लान को जमीन पर उतारने के लिए अमित शाह ने पार्टी की राज्य ईकाइयों से हर पोलिंग स्टेशन के स्तर पर स्मार्टफोन यूज करने वाले मतदाताओं की लिस्ट मांगी है। यह लिस्ट जैसे ही तैयार होकर आ जाएगी, तभी दिल्ली के अशोक रोड स्थित हेडक्वार्टर में पार्टी का वॉररूम एक्टिव मोड में आ जाएगा।

सेलफोन प्रमुखों की पहचान के बाद हर पोलिंग स्टेशन पर तैयार होंगे तीन वॉट्सऐप ग्रुप
रणनीति के मुताबिक, पार्टी सबसे पहले सेलफोन प्रमुखों की पहचान का काम कराएगी। इनकी पहचान पार्टी नेता- सांसद, विधायक, चुने हुए प्रतिनिधि और पार्टी के अधिकारियों के जरिए कराई जाएगी। फर्स्ट राउंड में यही काम प्रमुखता से होगा, क्योंकि यह बेहद जरूरी है कि सेलफोन प्रमुख बेहद भरोसेमंद हों। एक बार पहचान का कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद प्रत्येक सेलफोन प्रमुख हर पोलिंग स्टेशन पर तीन वॉट्सऐप ग्रुप तैयार करेगा। प्लान के मुताबिक, प्रत्येक ग्रुप में 256 लोगों को जोड़ना होगा। किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में 256 अधिकतम संख्या होगी। इससे ज्यादा लोगों को जोड़ा नहीं जाएगा। हालांकि, कुछ पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां संख्या कम है, ऐसी जगहों पर कम से कम एक वॉट्सऐप ग्रुप जरूर बनाया जाएगा।

वॉट्सऐप पर कुछ ऐसा मैटीरियल सर्कुलेट करेगी बीजेपी
पीएम नरेंद्र मोदी के सामने दिए गए प्रेजेंटेशन में शामिल रहे शख्स ने कहा कि हमारा विश्वास है कि अगला लोकसभा चुनाव वॉट्सऐप पर लड़ा जाएगा। हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं और हमारा कैंपेन जनवरी में शुरू हो जाएगा। भारत में करीब 1.14 अरब मोबाइल कनेक्शन हैं। 20 करोड़ लोग वॉट्सऐप हैं। बीजेपी के सेंट्रल वॉररूम और आईटी सेल मिलकर प्रोफेशनल कंपनीज के साथ कैंपेन का मैटीरियल तैयार करने में जुटे हैं। इस कैंपेन में पीएम मोदी की वैलफेयर स्कीम, मोदी की शख्सियत, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर जैसे ज्वलंत मुद्दे शामिल होंगे। अमित शाह पहले ही कार्यकर्ताओं से दोटूक कह चुके हैं कि आप बिना सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए चुनाव नहीं जीत सकते।












Click it and Unblock the Notifications