'स्मृति ईरानी 2024 में अमेठी से लड़ेंगी चुनाव तो जब्त होगी जमानत', BJP पर राशिद अल्वी का बड़ा हमला

आम चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बाद अब राशिद अल्वी ने बड़ा बयान दिया है।

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट आम चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, इस सीट पर पिछले कई चुनावों से कांग्रेस के दिग्गज चुनकर लोकसभा पहुंचते रहे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों से यहां स्मृति ईरानी की जीत के बाद कांग्रेस पिछड़ी है। इस बार फिर से कांग्रेस दम भर रही है। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की खबरों की बीच बीच केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी ने कांग्रेस नेता पर तीखा तंज किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भागने का इतिहास राहुल का है, उनका नहीं। ऐसे में अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि है कि इस बार भाजपा अगर स्मृति ईरानी को टिकट देती है तो स्थिति अलग होगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने शनिवार का भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के अमेठी और प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की सम्‍भावनाओं बयान दिया। अल्वी ने कहा कि अगर 2024 में राहुल अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो स्‍मृति ईरानी की जमानत जब्‍त हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी सीट को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरती हैं तो पीएम मोदी सीट छोड़कर गुजरात जाना पड़ सकता है।

Rashid Alvi over Smriti Irani on 2024

कांग्रेस नेता का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहेंगे तो राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।

राशिद अल्‍वी ने एएनआई से कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो स्मृति ईरानी की जमानत जब्त हो जाएगी। अल्‍वी ने कहा, 'जहां तक प्रियंका गांधी का ताल्लुक है तो अगर उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ा तो नरेंद्र मोदी जी वापस गुजरात चले जाएंगे। ये मेरी भविष्यवाणी है।' अल्वी ने आगे कहा, "ये भी मुमकिन है कि वो (स्मृति ईरानी) अमेठी छोड़कर चली जाएं, लेकिन मेरी भाजपा से गुजारिश है कि उन्हें भागने न दें। उनसे कहें कि वह एमपी भी हैं और केंद्रीय मंत्री भी। अमेठी से मुकाबला कीजिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+