पूर्व फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा
कोलकाता। पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों ले इस्तीफा दे दिया है। साथ उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वह किसी भी पार्टी से न ही जुड़े हैं और न ही सदस्य हैं। भूटिया का इस्तीफा टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दे कि ममता बनर्जी लगातार केंद्र की सरकार को निशाने पर ले रही हैं।

पूर्व फुटबॉलर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'आज मैंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और पार्टी के सभी पदों से इतीफा दे दिया है। मैं देश की किसी भी पार्टी का न ही सदस्य हूं और न किसी पार्टी के साथ मेरा किसी भी तरह का संबंध हैं।' सूत्रों के मुताबिक वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
भूटिया ने 2013 में लोकसभा चुनावों से पहले टीएमसी में शामिल हुए थे। भूटिया ने 2014 में टीएमसी के टिकट से ही दार्जीलिंग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी के एसएस अहलुवालिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। बाईचुंग भूटिया अंतरराष्ट्रीय करियर से 2011 में संन्यास ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications