न्यू ईयर पर आपकी जेब ढ़ीली करेगा रेलवे, हवाई किराए के तर्ज पर तय होगा रेलभाड़ा

हवाई यात्रा के डायनामिक किरायों की तर्ज पर रेलवे पहली बार नया प्रयोग करने जा रहा है जिसके तहत दिल्ली से मुंबई के बीच चलने वाली विशेष एसी ट्रेनों के किराए हवाई करिए के आधार पर निर्धारित होगी। इनका किराया क्रिसमस और नये साल जैसे त्योहारों में यात्रियों की मांग के आधार पर ज्यादा होगा।
रेलवे ने दिल्ली-मुंबई मार्ग पर 24 दिसंबर, 2013 से 2 जनवरी, 2014 तक प्रयोगात्मक आधार पर प्रीमियम एसी विशेष ट्रेनों के चार फेरे लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों में डायनेमिक मूल्य नीति के अनुसार टिकटों को मौजूदा दर से ज्यादा दर पर बेचा जाएगा। इन ट्रेनों में कैटरिंग की सुविधाएं होंगी।
रेलवे में पहली बार डायनेमिक किराए का प्रयोग किया जा रहा है। इस ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि केवल 15 दिन पहले होगी और किराया राजधानी के तत्काल के किराये के बराबर या उससे ज्यादा होगा।












Click it and Unblock the Notifications