हरियाणवी गायक ममता शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गईं मृत, रोहतक के खेत में मिला शव

चंडीगढ़। लोकप्रिय हरियाणवी लोक गायिका ममता का शव हरियाणा स्थित रोहतक जिले के बालियानी गांव में पाया गया। उनका गला कटा हुआ था। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इसी गांव के निवासी हैं। 40 वर्षीय ममता की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। ममता, धार्मिक आयोजनों में भजन गाती थीं। ममता का घर, जिले के ही कलनपुर गांव में है। बताया गया कि गुरुवार दोपहर को पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में एक खेत में एक महिला का शरीर मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर की पहचान ममता शर्मा के तौर पर हुई, जो हरियाणा की लोकप्रिय गायक थीं।

भरत शर्मा ने मीडिया को बताया कि...

भरत शर्मा ने मीडिया को बताया कि...

उनके बेटे भरत शर्मा ने मीडिया को बताया कि उनकी मां 15 जनवरी को मोहित कुमार के साथ अपनी कार से एक समारोह में भाग लेने गई थी। उस दिन से, वो घर वापस नहीं आईं। इसके बाद कलानौर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी।

भरत ने बताया कि...

भरत ने बताया कि...

मोहित कुमार ने 16 जनवरी को लाहली गांव के पास कुछ लोगों से मिले। ममता उनके साथ थी और कहा था कि कि वे सोनीपत के गोहाना कस्बे में जा रहे हैं और कुछ घंटों में लौट आएंगे। भरत ने बताया कि संदेह की स्थिति में, मैंने अपनी मां के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उनह्हें ढूंढने की कोशिश नहीं की। आज उनका शव खेत में पाया गया।

फोन कॉल रिकॉर्ड से कुछ ठोस साक्ष्य पा सकते हैं

फोन कॉल रिकॉर्ड से कुछ ठोस साक्ष्य पा सकते हैं

सूचना के बाद, एफएसएल के विशेषज्ञों के साथ मेहाम के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत एकत्र किए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मृतक के सहयोगी गायकों से इस मामले की जानकारी तलाशने में व्यस्त हैं। पुलिस ने कहा, 'हम उनके फोन कॉल रिकॉर्ड से कुछ ठोस साक्ष्य पा सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+