उत्तर भारत में जारी है कोहरे का कोहराम, यूपी-बिहार-दिल्ली सब ग्रसित, गलन बढ़ी
नई दिल्ली। उत्तर भारत में अभी भी कोहरे का कहर जारी है जिसके कारण सर्दी में कमी नहीं हो रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर धूप निकली है लेकिन लोगों को ठिठुरन, शीत लहर और गलन से राहत नहीं है। आज सुबह भी उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण दिल्ली की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई फ्लाइट्स और 22 ट्रेनें लेट अपने निर्धारित वक्त से काफी देर से चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

यही हाल बिहार का भी है, जिससे राजधानी, संपूर्णक्रांति, श्रमजीवी व मगध एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नार्थ-ईस्टर्न हवा चलने से उत्तरी भारत के कई जिलों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे व ठंड से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को दक्षिणी बिहार के जिलों में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी हुई हैं। अभी कई दिन और यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए लोगों को सर्दी के प्रति सजग रहने की जरूरत है क्योंकि अभी दो दिन और कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा
कोहरे का सीधा असर यातायात पर
कोहरे का सीधा असर यातायात पर पड़ता है, जिसके कारण आज सड़कों पर भी ट्रैफिक की गति काफी स्लो देखी गई है लेकिन इसी कोहरे के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। कही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हुए दिखाई दिए तो कहीं स्कूली वाहनों और रिक्शाओं में सवार बच्चों को शीतलहर और कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाता देखा गया कुछ ऐसा ही हाल ऑफिस जाने वालों का भी है। फिलहाल विभाग ने सबको सर्दी से सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में खासी गिरावट रिकॉर्ड की गई।












Click it and Unblock the Notifications