चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव ने रांची के CBI कोर्ट में किया सरेंडर, पहले जाएंगे जेल और फिर अस्पताल
रांची। चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका देते हुए उनकी प्रोविजनल जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा था। आज लालू यादव ने रांची के सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं, कोर्ट जाने से पहले लालू यादव से झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ये भी पढ़ें: राफेल डील: राहुल के ट्वीट पर अमित शाह का पलटवार, कहा- देश का आईक्यू आपसे ज्यादा

वहीं, कोर्ट पहुंचे लालू यादव ने कहा कि उनको कहां रखा जाएगा, इसको लेकर वो परेशान नहीं हैं। इसका फैसला जज करेंगे कि उनको कहां रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वो कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं। उन्हें जहां भी ले जाया जाएगा, वो जाएंगे। इसके पहले लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रहा था जहां से पिछले दिनों डिस्चार्ज कर दिया गया था।
वही, उनके वकील ने बताया कि मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट के डॉक्टर लालू यादव का चेकअप करेंगे जिसके बाद अदालत को उनके स्वास्थ्य के बारे में सूचित किया जाएगा। जबकि, खबर आ रही है कि लालू प्रसाद को हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें पहले बिरसा मुंडा जेल ले जाया जाएगा। इसके बार रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद समर्थक मौजूद हैं। कई राजद नेता भी कोर्ट के बाहर जमा हैं।
इसके पहले लालू यादव की ओर से तीन महीने के लिए प्रोविजनल जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील रांची हाईकोर्ट में की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए उनको 30 अगस्त तक सरेंडर करने का आदेश दिया था। लालू यादव चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए थे और वो अपना इलाज कराने के लिए परोल पर बाहर हैं।
ये भी पढ़ें: एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा डीजल, पेट्रोल की कीमतों ने भी रुलाया












Click it and Unblock the Notifications