एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा डीजल, पेट्रोल की कीमतों ने भी रुलाया
नई दिल्ली। देशभर में लगातार पांचवें दिन भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी रही। गुरुवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो पेट्रोल की कीमतों ने भी आम आदमी को रुलाने का काम किया है। पेट्रोल के दाम में 12 पैसे का इजाफा और डीजल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण देश की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 70.82 पर

गुरुवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.30 रुपये, जबकि मुंबई में 85.72 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 81.23 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 81.35 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 69.93 रु प्रति लीटर और मुंबई में 74.24 रु प्रति लीटर रहीं। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 72.78 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल 73.88 रु प्रति लीटर तक बिक रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले साल मध्य जून में हर माह 1 और 16 तारीख को तेल कीमतों की समीक्षा करने की प्रणाली को बंद कर दिया और प्रति दिन तेल कीमत तय करने की शुरुआत की। तब से राज्य संचालित तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर ईंधन की कीमतों में संशोधन कर रही हैं।
जबकि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें कटौती की जाएगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव हिंसा: वरवरा राव की बेटी से पूछे गए जातिसूचक सवाल, पुलिस ने कहा 'सिंदूर क्यों नहीं लगाती?'












Click it and Unblock the Notifications