मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी पर गिरा फ्लाईओवर, कई घायल
मुजफ्फरपुर।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक फ्लाईओवर ढह गया है, जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। id="toptextpromo">यह
हादसा तब हुआ, जब फ्लईओवर के नीचे से एक माल गाड़ी गुजर रही थी।स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर बहुत कमजोर हो चुका था। इसके बावजूद इसके ऊपर से लोगों के आवागमन पर रोक नहीं लगायी गई। आज दोपहर जब एक मालगाड़ी इसके नीचे से गुजर रही थी, तभी कंपन की वजह से उठी तरंगों को फ्लाईओवर सहन नहीं कर पाया और ढह गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
यह
हादसा शहर के मरीपुर इलाके में हुआ। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।











Click it and Unblock the Notifications