BLR Airport Flying Taxi: बेंगलुरू एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी फ्लाइंग टैक्सी सर्विस, जानिए कितना होगा किराया
BLR Airport Flying Taxi: बेंगलुरू शहर का गंभीर ट्रैफ़िक जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। इस ट्रैफिक को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बेंगुलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) ने यात्रियों के लिए फ्लाइंग टैक्सी की शुरूआत करने का निर्णय लिया है।
बेंगलुरू एयरपोर्ट ने सरला एविएशन के साथ मिलकर ये फ्लाइंग टैक्सी सर्विस शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल से शहर में पहुंचने में यात्रा में कम समय लगेगा और ट्रैफिक में भी भारी कमी होगी। इस सर्विस को शुरू करने का उद्देश्य बेंगलुरु में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना भी है।

2025 में शुरू होने वाली यह सेवा यातायात की समस्याओं से निपटने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के शहर के प्रयासों में एक नए युग की शुरुआत होगी। इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सियों की सर्विस शुरू होने के बाद शहर में काफी हद तक ट्रैफ़िक जाम की समस्या हल होगी।
सरला एविएशन ने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान को रोल आउट करने के लिए बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के साथ हाथ मिलाया है। सरला एविएशन के सह-संस्थापक और सीईओ एड्रियन स्मिथ ने कहा बैंगलोर के व्यस्त इंदिरानगर से केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की यात्रा जिसको तय करने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है, जो फ्लाइंट टैक्सी के शुरू होने से घटाकर केवल पांच मिनट कर दिया जाएगा।
जानिए कितना होगा किराया?
इसलिए इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सियों का लॉन्च होना मील का पत्थर साबित होगा। सरला एविएशन के अनुसार ये फ्लाइंग टैक्सी 19 मिनट में 52 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह वर्तमान में यात्रियों द्वारा पीक ट्रैफिक घंटों के दौरान झेले जाने वाले लगभग तीन घंटे के सफर से बिल्कुल अलग है। इलेक्ट्रानिक फ्लाइंग टैक्सियों का प्रस्तावित किराया 1,700 रुपये होगा।












Click it and Unblock the Notifications