Karnataka Floor Test: सिर्फ इसी स्थिति में बचेगी येदुरप्पा की कुर्सी, ये बन सकते हैं किंग मेकर

Recommended Video

    BS Yeddyurappa इस Formula से साबित करेंगे Vidhan Sabha में Majority | वनइंडिया हिन्दी

    बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता को लेकर घमासान जारी है, सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जहां बीजेपी की पेशानी पर बल पड़ गया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और जेडीएस के कल से लटके हुए चेहरे खिल उठे हैं, हालांकि दोनों ही पार्टियां बहुमत सिद्ध करने का दावा कर रही हैं, अब किसकी बातों में कितना दम है, ये तो शनिवार शाम 4 बजे पता चलेगा, जब फ्लोर टेस्ट होगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में सरकार बना चुकी बीजेपी को शनिवार शाम 4 बजे से पहले फ्लोर टेस्ट देने का आदेश दिया है।

    अब नंबरों को लेकर घमासान

    अब नंबरों को लेकर घमासान

    जिसके बाद अब नंबरों को लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई है, अब सत्ता उसी के हाथ में जिसके हाथ में मैजिक मंबर, आइए विस्तार से समझते हैं कर्नाटक की सत्ता पाने वाले के लिए कितने नंबर की जरूरत है...

    बीजेपी को 104 सीट मिली है

    बीजेपी को 104 सीट मिली है

    आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा में 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे यानी बहुमत के लिए 112 सीटों की जरूरत है, 15 मई को आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीट मिली है जबकि जेडीएस को 37 और कांग्रेस ने 78 सीटों पर विजय हासिल की है।

     कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं

    कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं

    जबकि 1 सीट बसपा और 2 निर्दलीय को मिली है, यानी बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी को अभी भी 8 विधायकों की जरूरत पड़ेगी लेकिन जेडीएस के कुमारस्वामी दो सीटों से जीतकर विधायक बने हैं, ऐसे में उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा तो फिर 221 सीट के लिहाज से बीजेपी को 111 सीटों की जरूरत पड़ेगी बहुमत साबित करने के लिए, अब इस मैजिक नंबर को जिसने हासिल कर लिया, कर्नाटक का राज उसे ही मिलेगा।

    ये भी बन सकते हैं किंगमेकर

    ये भी बन सकते हैं किंगमेकर

    जोड़-तोड़में जुटी बीजेपी की नजर, दो निर्दलीय विधायकों और एक बसपा विधायक पर भी है हालांकि ये सभी अभी तो कांग्रेस-जेडीएस के पाले में ही दिख रहे हैं लेकिन फ्लोर टेस्ट तक इन पर नजर बनाए रखनी होगी क्योंकि ये किंगमेकर का रोल अदा कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+