Assam Flood: असम में बाढ़ का प्रकोप जारी,ब्रम्हपुत्र का जलस्तर घटने के बावजूद कई गांव डूबे

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है। कई भागों में बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन 18 जिलों - कछार, नलबाड़ी, कामरूप, गोलाघाट, मोरीगांव, चिरांग, डिब्रूगढ़, धुबरी, ग्वालपाड़ा, नागांव, करीमगंज, कामरूप (एम), धेमाजी, माजुली, दारंग, शिवसागर, जोरहाट, विश्वनाथ के लगभग 5.98 लाख लोग अभी भी बाढ़ से पीड़ित हैं।

एएसडीएमए बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक , 52 राजस्व सर्किलों के तहत 1342 ग्राम अभी भी जलमग्न हैं और बाढ़ के पानी में 25367.61 हेक्टेयर फसल क्षेत्र डूब चुका है। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। 13 जिलों में 172 राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में 58,000 से ज्यादा लोग अभी भी शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से 283712 पालतू पशु भी प्रभावित हुए हैं।

india news jpg

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन 13 जिलों में 172 राहत शिविर और वितरण केंद्र संचालित कर रहा है, वर्तमान में 58,816 विस्थापित लोगों की मदद कर रहा है। बीते 24 घंटों में, अफसरों ने बाढ़ पीड़ितों को 594.48 क्विंटल चावल, 110.95 क्विंटल दाल, 28.82 क्विंटल नमक और 2,580.04 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है।

अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ, क्योंकि असम के विभिन्न हिस्सों में जल स्तर तेजी से घट रहा है। गुवाहाटी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने बराक घाटी और मध्य असम के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी को छोड़कर, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें निर्मला सीतारमण तोड़ देंगी मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड? चिदंबरम क्यों रह गए पीछे? पढ़िए बजट से जुड़े दिलचस्प तथ्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+