Video: खम्मम में आई बाढ़, देवदूत बना ड्राइवर, पानी में डूबे ब्रिज पर JCB चलाकर बचाई 9 लोगों की जान
Hyderabad News: खम्मम जिले के मुन्नरू वागु में कई रिहायशी कॉलोनियों में बाढ़ आई जिसमें कई लोग फंस गए। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए सुभान खान नामक शख्स देवदूत बनकर पहुंचे और उन्होंने प्रकाश नगर पुल पर फंसे नौ लोगों की जान बचाई।
बाढ़ का पानी बढ़ने पर सुभान ने बहादुरी से पुल के पास जेसीबी चलाई और फंसे हुए लोगों को बचाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देवदूत बने ड्राइवर ने बोली बड़ी बात
सुाभान खान जब लोगों को बचाने जा रहे थे तब उन्हें बहुत लोगों ने रोका लेकिन वो जान पर खेल कर लोगों की जान बचाने पहुंच गए। खान ने कहा अगर मैं मर जाता हूं, तो यह एक जीवन रहता लेकिन मैं वापस आया हूं तो नौ लोगों की जान बची है। उसने बताया दो बार गया और वापस आ गया लेकिन मुझे लोगों की जान बचानी थी इसलिए अपनी जान की परवाह किए बिना आगे बढ़ गया।
वायरल वीडियो में, सुभान खान की बेटी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं कांप रही हूं, मेरे पिता ने जो ठान लिया था, उसे पूरा करने में कामयाब रहे।"
"𝗜𝗳 𝗜 𝗱𝗶𝗲, 𝗜 𝗱𝗶𝗲. 𝗜𝗳 𝗻𝗼𝘁, 𝗜 𝘄𝗶𝗹𝗹 𝗰𝗼𝗺𝗲 𝗯𝗮𝗰𝗸 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝟵 𝗽𝗲𝗼𝗽𝗹𝗲"
- Handicapped JCB driver Subhan Khan to those who told him not to do it just before he risked his life and drove his JCB into flood & saved 9 people on a broken bridge in Telangana pic.twitter.com/R0W8j4PvMU
— Waseem ವಸೀಮ್ وسیم (@WazBLR) September 4, 2024
बेंगलुरू में हादसा
बता दें हैदराबाद ही नहीं अन्य राज्यों में भी तेज बारिश के बाद पानी भरने के बाद ऐसे ही लोगों की जान संकट आन पड़ा था। ऐसी ही बेंगलुरु के केआर पुरा में हैंगिंग ब्रिज के डाउन रैंप पर एक घातक दुर्घटना हुई। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिसके कारण एक ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल सवार को बीएमटीसी बस ने कुचल दिया। इस दुर्घटना के कारण एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
दिल्ली का मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव
ऐसे ही नई दिल्ली में मिंटो ब्रिज अंडरपास में भयंकर जलभराव और सड़क की खराब स्थिति हुई । बार-बार होने वाली बाढ़ ने सड़क की सतह को नुकसान पहुंचाया है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। 2020 में एक घातक घटना के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के बावजूद, लोक निर्माण विभाग इस समस्या का प्रभावी ढंग से समाधान करने में असमर्थ रहा है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications