Flipkart New Year Sale: फ्लिपकार्ट पर न्यू ईयर धमाल, 3 दिन तक मिलेगा भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। नए साल का आगाज होने के साथ ही फ्लिपकार्ट पर न्यू ईयर सेल (Flipkart New Year Sale) शुरू हो गई है। ये सेल 1 जनवरी से 3 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में फ्लिपकार्ट सैकड़ों उत्पादों पर भारी भरकम छूट दे रहा है। ये सेल 1 जनवरी की रात से शुरू होगी। इस मौके पर आपको एक्सचेंज ऑफर के साथ और भी तमाम तरह के ऑफर दिए जाएंगे। इसके साथ ही ईएमआई ऑप्शन भी दिया जाएगा।

बैनर से ऑफर्स के बारे में पता चल जाएगा
अगर आप भी ये सेल करना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट के ऐप या फिर वेबसाइट को खोलना होगा। फिर आपको एक बैनर दिखाई देगा जिसमें सभी ऑफर्स के बारे में पता चल जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 70 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

होम एपलाइन्स पर 75 फीसदी छूट
टेलीविजन और होम एपलाइन्स पर 75 फीसदी जबकि फ्लिपकार्ट ब्रांडेड सामान पर 80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। बता दें ये कंपनी साल 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने शुरू की थी। हाल ही में वालमार्ट जैसी कंपनी ने इस कंपनी में भारी भरकम निवेश किया है।

फ्लिपकार्ट ने वीडियो सर्विस भी शुरू की
ये भारत की काफी जानी मानी ई-कॉमर्स कंपनी है और अमेजन को टक्कर देती है। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने वीडियो सर्विस भी शुरू की है, जो अमेजन प्राइम की लोकप्रियता को देखते हुए लॉन्च की गई है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अक्सर सेल देती है।












Click it and Unblock the Notifications