अमेरिका जाने वाले यात्री ध्यान दें, अब गुजरना पड़ेगा एक और सुरक्षा प्रक्रिया से

दुनियाभर से अमेरिका जा रहे यात्रियों को अब थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ेगा। सुरक्षा के ये नियम विदेशी और अमेरिकी, दोनों नागरिकों के लिए लागू किए गए हैं। इस नियम के तहत यात्रियों को एक पूछताछ की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

नई दिल्ली। दुनियाभर से अमेरिका जा रहे यात्रियों को अब थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ेगा। सुरक्षा के ये नियम विदेशी और अमेरिकी, दोनों नागरिकों के लिए लागू किए गए हैं। इस नियम के तहत यात्रियों को एक पूछताछ की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

Flight

अमेरिका जा रहे यात्रियों को अब नई सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया में उनसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से पूछा जाएगा। इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भी दिया होगा। इस सुरक्षा के नियमों को दुनिया की पांच बड़ी कंपनियां लागू कर चुकी हैं। इसमें एयर फ्रांस, कैथी पैसिफिक, इजिप्ट एयर, लुफ्थांसा और एमिरेट्स शामिल हैं। ये पांचों फ्लाइट कंपनियां लंबी दूरी तय करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइंस का ये फैसला अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर किया गया है। इन एयरलाइंस ने होने वाली सुरक्षा प्रक्रिया की जानकारी अपनी-अपनी साइटों पर भी दे दी है। एयर फ्रांस ने सुरक्षा प्रक्रिया गुरूवार से पेरिस के ऑर्ली एयरपोर्ट पर शुरू कर दी है। इसे बाकी एयरपोर्ट्स पर भी जल्द शुरू किया जाएगा।

एमिरेट्स ने भी यात्रियों से होने वाली इस पूछताछ की जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार दुबई से अमेरिका जाने वाले यात्रियों से चेक-इन और बोर्ड-इन काउंटर्स पर पूछताछ होगी। कैथी पेसिफिक, इजिप्ट एयर और लुफ्थांसा ने भी अलग-अलग प्रक्रिया से यात्रियों को अवगत करा दिया है।

ये भी पढ़ें: जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर तन कर निकला 'किम जोंग उन', डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की कर दी जिद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+