Flights Threats Updates: विमानों को बम धमकी पर एक्शन में केंद्र सरकार, DGCA प्रमुख को हटाया, NIA-IB से रिपोर्ट

Flights Threats Updates : हाल के दिनों में देश के अंदर विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई विमानों को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी और जांच पूरी होने के बाद ही उड़ानों को फिर से रवाना किया गया। इस घटनाक्रम ने सैकड़ों यात्रियों को घंटों परेशान किया।

इन गंभीर घटनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही CISF, NIA और IB से भी इस मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

Flights Bomb Threat Update

इसके अलावा, DGCA (Directorate General of Civil Aviation) के प्रमुख विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इसे विमानों को मिल रही धमकियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता
30 से अधिक विमानों को मिली धमकियों के बाद, एयरलाइंस के शीर्ष अधिकारियों ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के अधिकारियों से मुलाकात की। BCAS के डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन ने भरोसा दिलाया कि भारतीय हवाई क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

बम धमकी के कारण हो रहा करोड़ों का नुकसान
बम धमकियों की वजह से एयरलाइंस को काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। जब किसी विमान को बम की धमकी मिलती है, तो उसे तुरंत निकटतम हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इस प्रक्रिया में ईंधन की अधिक खपत होती है, और विमान व यात्रियों की गहन जांच की जाती है। इस दौरान एयरलाइंस को यात्रियों की आवास व्यवस्था और यात्रा पुनर्निर्धारण में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की हर फ्लाइट पर होने वाला खर्च लगभग 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हाल ही में विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस की 70 से अधिक उड़ानों को बम धमकियों का सामना करना पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों पर भी असर
19 अक्टूबर की रात, दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट और दुबई से जयपुर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को बम धमकी मिली। विस्तारा की फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट किया गया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जांच के बाद दोनों मामलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बम की झूठी धमकियां देने वाला नाबालिग हिरासत में!
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिन पर इंडिगो की फ्लाइट में बम रखने की झूठी धमकी देने का आरोप है। लगातार धमकियों के मद्देनज़र, दिल्ली पुलिस ने 6 एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही सरकार ने 10 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है, जिनसे फर्जी धमकियां भेजी जा रही थीं।

16 अक्टूबर को एविएशन मिनिस्ट्री ने संसदीय समिति को जानकारी दी कि एयरलाइंस को धमकी भरे संदेश भेजने वालों की पहचान कर ली गई है और उन पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, अन्य मामलों में भी जांच जारी है और सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

भारत में विमानों को मिल रही बम धमकियों ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया है, बल्कि विमानन उद्योग पर भी गहरा प्रभाव डाला है। इन धमकियों से यात्रियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होता है और एयरलाइंस को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इन मामलों की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+