'फिजा' की करोड़ों की संपत्ति का तीनो बहनों में होगा बंटवारा

हरियाणा। पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा की संपत्ति का बंटवारा होने जा रहा है। चूंकि अदालत में केस चलने के कारण संपत्ति को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा था। मगर शुक्रवार को अदालत ने फिजा की प्रोपर्टी को उनकी तीन बहनों के बीच बांटने का फैसला सुनाय है। अनुमान के मुताबिक फिजा की संपत्ति लगभग चार करोड़ से अधिक है। गौरतलब है कि फिजा की मौत को करीब दो वर्ष बीत चुके हैं। फिजा की दो बहनें चंडीगढ और मारिशस में रहती हैं।

Fiza-Chand Mohd

शुक्रवार को जिला अदालत ने फैसला सुनाते हुए तीनों बहनों मोनिका, अंजलि और अदिति को वारिस घोषित कर दिया। अब इन्हें ही संपति मिलेगी। इस बात की जानकारी फिजा की बहन मोनिका शर्मा ने जिला अदालत की ओर से दिए गए फैसले की कॉपी दिखाते हुए दी। संपत्ति बंटवारे के मद्देनजर मोहाली के एसडीएम क्लोजर रिपोर्ट पहले ही दे चुके हैं।

अक्टूबर 2012 में अनुराधा बाली उर्फ फिजा का शव उसके आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस ने इस मामले को ये कह कर बंद कर दिया था कि फिजा की मौत कुदरती तौर पर हुई थी। इसके पश्चात फिजा की संपत्ति पर हक के लिए उसकी जीरकपुर में रहने वाली बहन मोनिका ने अदालत में केस दायर किया था।

संपत्ति में फिजा की दो कारें, सेक्टर-46 स्थित घर, करोड़ों की नकदी और ज्वैलरी शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+