नौसेना की इन 5 जांबाज महिला सैनिकों ने रचा इतिहास, अकेले अरब सागर में सर्विलांस मिशन को दिया अंजाम
नई दिल्ली, 04 अगस्त: भारतीय नौसेना ( Indian Navy) की जाबांज महिला अफसरों ने बुधवार को डोर्नियर 228 ( Dornier 228) विमान में उत्तरी अरब सागर में पहली बार महिला स्वतंत्र समुद्री टोही और निगरानी मिशन को पूरा करने के बाद इतिहास रच दिया। 3 अगस्त को नेवल एयर एन्क्लेव, पोरबंदर स्थित भारतीय नौसेना के एयर स्क्वाड्रन (आईएनएएस) 314 के पांच महिला अधिकारियों ने डोर्नियर 228 विमान में सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला महिला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा दिया, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने अपने नाम एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

भारतीय नौसेना ने नया इतिहास
पिछले कुछ वक्त से सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सेना में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ रही हैं और देश रक्षा में अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं। अब भारतीय नौसेना ने डोर्नियर 228 विमान से सर्विलांस मिशन को पूरा करके नया इतिहास रच दिया है।विमान की कप्तानी मिशन कमांडर, लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा ने की थी, जिनकी टीम में पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी और लेफ्टिनेंट अपूर्वा गीते, और सामरिक और सेंसर अधिकारी लेफ्टिनेंट पूजा पांडा और एसएलटी पूजा शेखावत की।

INAS 314 पोरबंदर की पांच अधिकारियों ने किया मिशन
इस मिशन को गुजरात के पोरबंदर में नेवल एयर एन्क्लेव में स्थित भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन (आईएनएएस) 314 के पांच अधिकारियों की ओरे से अंजाम दिया गया था। बता दें कि INAS 314 गुजरात के पोरबंदर में स्थित एक फ्रंटलाइन नेवल एयर स्क्वाड्रन है और अत्याधुनिक डोर्नियर 228 समुद्री टोही विमान का संचालन करता है। स्क्वाड्रन की कमान एक योग्य नेविगेशन प्रशिक्षक कमांडर एसके गोयल के हाथ में है।

कई महीनों की ग्राउंड ट्रेनिंग से पड़ा गुजरना
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि इसके लिए महिला अधिकारियों को इस ऐतिहासिक उड़ान से पहले महीनों का जमीनी ट्रेनिंग और व्यापक मिशन ब्रीफिंग मिली। अपने बयान में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सशस्त्र बलों में परिवर्तन लाने में भारतीय नौसेना सबसे आगे रही है। गौरतलब है कि साल 2018 में INSV तारिणी पर सवार सभी महिला नौसेना के चालक दल ने 8 महीने तक सफलतापूर्वक दुनियाभर का चक्कर लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications