सावधान! नोट बदलने के चक्कर में कहीं आपसे भी न हो जाए ये गलती

शुक्रवार को बेंगलुरु की एक छात्रा जब पैसे बदलने के लिए बैंक पहुंची तो हैरान रह गई। बैंक में उसे बताया गया कि उसके आधार नंबर पर कोई और पैसे बदलकर चला गया है।

नई दिल्ली। आम तौर पर वाट्सऐप ग्रुप्स में आने वाले मैसेज हम नजरअंदाज कर जाते हैं लेकिन आजकल एक मैसेज ऐसा भी आ रहा है जो बेहद काम का है। 500 और 1000 रुपये के नोटों पर बैन लगने के बाद वाट्सऐप पर भेजी जा रही ये जानकारी वाकई जरूरी है।

aadhaar card

बैंक में पैसे बदलते वक्त अगर आप अपने पहचान पत्र की फोटो कॉपी दे रहे हैं तो सावधान हो जाइए। काला धन रखने वाले लोग आपकी आईडी का गलत इस्तेमाल करके अपनी काली कमाई को सफेद बना सकते हैं। इससे बचने का उपाय यह है कि आप कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें।

शुक्रवार को बेंगलुरु की एक छात्रा जब पैसे बदलने के लिए बैंक पहुंची तो हैरान रह गई। बैंक में उसे बताया गया कि उसके आधार नंबर पर कोई और पैसे बदलकर चला गया है। जब बैंक ने उसकी कोई मदद नहीं की तो आखिरकार उसने बेंगलुरु पुलिस के फेसबुक पेज पर सारी घटना बताई।

ध्यान रखें ये पांच बातें

1. सबसे पहली बात अगर जरूरी है तो ही पहचान पत्र दें।

2. पहचान पत्र की फोटो कॉपी पर अपने साइन करना बिल्कुल ना भूलें।

3. साइन करने के साथ उस पर तारीख भी दर्ज करें, जिस दिन आप नोट बदल रहे हैं।

4. फोटो कॉपी पर कुल राशि भी दर्ज करें कि आप कितना पैसा बदल रहे हैं।

5. ध्यान रखें कि आपकी आईडी का नंबर कोई और इस्तेमाल न कर पाए. अगर ऐसा होता है तो तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+