मुंबई में 5 मंजिला रिहायशी इमारत ढही, दर्जनों मौत की आशंका

ठाणे। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई। इस इमारत में 42 परिवार रहते थे। अधिकारियों ने इसमें लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा में स्थित बानू अपार्टमेंट 15 साल पुराना था। मुंबई से लगभग 30 किलोमीट दूर स्थित मुंब्रा में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके ढहने से पहले 100 से अधिक लोग इससे निकलने में कामयाब रहे।

इस इमारत के हिलने की वजह से इसके गिरने की आशंका जताई जा रही थी। इसमें मौजूद कई लोगों ने इस स्थिति के बीच इससे निकलना ही बेहतर समझा। अभी मलबे के नीचे तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें निकालने के प्रयास जारी है।

Five-storey building collapses in Maharashtra.

पिछले छह महीने में मुंबई और इसके आसपास के इलाके में इमारत ढहने की यह छठी बड़ी घटना है। अप्रैल महीने में मुंब्रा के लकी कंपाउंड में एक इमारत के ढह जाने से 75 लोग मारे गए थे और यह राज्य में इस तरह की सबसे बड़ी घटना थी। जून महीने में माहिम, मुंब्रा, दिलसार और भिवांडी में इमारतें ढही थीं जिनमें क्रमश: 10, 10, सात और तीन लोगों की मौत हो गई थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+