भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील इमाम के खिलाफ असम और यूपी के बाद 3 और राज्यों में देशद्रोह का केस दर्ज
नई दिल्ली। असम को भारत से अलग करने की कथित रूप से वकालत करने वाले जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम के खिलाफ पांच राज्यों में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पहले असम और उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज हुआ, इसके बाद दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इमाम को पकड़ने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरी का कहना है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दो टीम इमाम की तलाश कर रही हैं। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इमाम के गांव में भी उसकी तलाश की गई
साथ ही दिल्ली पुलिस ने इमाम को पकड़ने के लिए एक टीम बिहार भी भेजी है। जहानाबाद के एसपी मनीष का कहना है कि स्थानीय पुलिस दिल्ली से आई टीम की सहायता कर रही है। रविवार को इमाम के गांव काको में भी उसकी तलाश की गई। सूत्रों का कहना है कि इमाम के तीन रिश्तेदारों को करीब चार घंटे तक हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेश देव ने कहा, 'बिहार का स्थायी निवासी और जेएनयू का पूर्व छात्र शरजील इमाम सीएए और एनआरसी के विरोध में बेहद भड़काऊ भाषण देता रहा है। उसने 13 दिसंबर को जामिया में इस तरह का एक भाषण दिया था और फिर सरकार के खिलाफ एक के बाद एक भड़काऊ भाषण दिए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।'
अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के सीएम ने किए ट्वीट
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट करते हुए कहा, 'इस तरह का भड़काऊ बयान जिसमें भारत के बाकी हिस्सों से असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात कही गई है, इससे सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करना, भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता में बाधा डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' यहां पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह और धर्म, जाति, भाषा व जन्म के आधार पर द्वेष फैलाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए) और 153 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'आपत्तिजनक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिसमें इमाम ने देश के बाकी हिस्सों से उत्तर-पूर्व को अलग करने की धमकी दी है, मणिपुर पुलिस ने उसके (इमाम) खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत राजद्रोह का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है।' इससे पहले शनिवार को असम और रविवार को दिल्ली में भी शरजील इमाम के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।

शरजील इमाम ने वीडियो में क्या कहा?
वायरल वीडियो क्लिप में शरजील इमाम का पूरा भाषण नहीं है। भाषण का सिर्फ एक हिस्सा है। भाषण में शरजील इमाम कह रहा है- वक्त यह है कि हम गैर मुस्लिमों को बोलें कि अगर हमारे साथ आना है तो हमारी शर्तों पर आएं, अगर वो हमारी शर्तों पर नहीं आ सकते तो हम उनको हमदर्द नहीं मानेंगे। दूसरी चीज यह है कि बिहार में कन्हैया की रैलियों में पांच लाख लोग जमा होते हैं। अगर इसी तरह पांच लाख लोग हमारे पास ऑर्गेनाइज्ड हों तो हम हिंदुस्तान और नॉर्थ ईस्ट को पर्मानेंटली कट कर सकते हैं। पर्मानेंटली नहीं तो एक दो महीने के लिए तो कट कर ही सकते हैं। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। असम और इंडिया कटकर अलग हो जाएं तभी ये हमारी बात सुनेंगे। असम में सीएए लागू हो चुका है। अगर हमें असम की मदद करनी है तो फौज के लिए वहां जाने का रास्ता बंद करना होगा और बंद कर सकते हैं क्योंकि चिकन नेक मुस्लिम बहुल इलाका है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications