Tripura Election Result: 5 साल में सबसे ज्यादा अमीर हुए 5 MLA साल 2023 में जीते या हारे?
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में 43 मौजूदा विधायकों में से फिर से मैदान में उतरे। इनमें से कई विधायकों की सम्पत्ति चार हजार गुना तक बढ़ गई। पांच सबसे अमीर विधायकों का चुनाव परिणाम जानिए।

पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गए। गुरुवार को मतगणना हुई, जिसमें भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। 60 सीटों वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 259 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। इनमें से 43 तो मौजूदा विधायक हैं। साल 2018 से लेकर 2023 तक तो 41 विधायकों की संपत्ति में चार फीसदी से लेकर 48 सौ फीसदी तक बढ़ गए।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में उतरे डॉ. दिलीप कुमार दा, बिस्वा बंधु सेन, जिष्णु देव वर्मा, रतन चक्रबर्ती व बिनय भूषण दास मौजदा विधायक सबसे अमीर उम्मीदवार रहे।
Recommended Video

साल 2023 में कौन-कितना अमीर?
- जिष्णु देव वर्मा - 15.58 करोड़
- बिस्वा बंध सेन - 9.73 करोड़
- डॉ. दिलीप कुमार - 8.35 करोड़
- रतन चक्रबर्ती - 3.84 करोड़
- बिनय भूषण दास - 2.7 करोड़

जिष्णु देव वर्मा का चुनाव परिणाम
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में चारिलाम से भाजपा विधायक रहे जिष्णु देव वर्मा हार गए। 13657 वोट पाकर टिपरा मोथा पार्टी के सुबोध देब बर्मा जीते। जिष्णु देव वर्मा को 12799 वोट मिले।

बिस्वा बंधु सेन का चुनाव परिणाम
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में धर्मनगर सीट से भाजपा के बिस्वा बंधु सेन 18 हजार 684 वोट पाकर फिर से विधायक बने। यहां दूसरे स्थान पर कांग्रेस के चरण भट्टाचार्य ने 17 हजार 586 वोट पाए।

डॉ. दिलीप कुमार का चुनाव परिणाम
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में बरजाला सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिलीप कुमार दास इस बार विधायक नहीं बन पाए। इन्हें 19 हजार 490 वोट मिले। सीपीआईएम के सुदीप सरकार 21 हजार 486 वोट पाकर विधायक चुने गए।

रतन चक्रबर्ती का चुनाव परिणाम
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में खयेरपुर सीट पर रतन चक्रबर्ती फिर विधायक बन गए। इन्होंने 22453 वोट पाए। दूसरे स्थान पर सीपीआईएम के पबित्रा कर ने 18343 वोट हासिल किए।

बिनय भूषण दास का चुनाव परिणाम
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में पानीसागर से बिनय भूषण दास फिर विधायक बन गए। इन्होंने 15745 वोट हासिल किए। दूसरे स्थान पर शीतल दास ने 13247 वोट पाए।












Click it and Unblock the Notifications