गोवा के समंदर में मौजमस्ती कर रहे 14 लोगों में से 5 को लहरें बहाकर ले गईं
गोवा। छुट्टी मनाने के उद्देश्य से गोवा गए अकोला के पांच लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हुई। 14 लोगों का ग्रुप अकोला से गोवा घूमने आया था लेकिन यह ट्रिप उनके लिए काफी दुखदायक रही। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि समुद्र में मौजमस्ती उनके लिए घातक साबित हो सकती है। यह सभी मोथी उंबरी, विठ्ठल नगर, अकोला के रहनेवाले हैं। सभी सुबह 4 बजे के करीब मार्गो रेलवे स्टेशन में उतरे थे और वहां से एक टैक्सी पकड़कर सुबह 5 बजे के करीब कलंगुट बीच आए थे। कलंगुट बीच में खेलने के दौरान समुद्र की लहरों में इस कदर फंसे कि पांच लोगों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतेश लंकेश्वर नंदा गवली (32, पुलिस कॉन्स्टेबल), चेतन लंकेश्वर नंदा गवली (27, स्टूडेंट), उज्वल प्रकाश वकोडे (25, मैकनिक), किरण ओमप्रकाश म्हस्के और शुभम गजानन वैद्य की मौत हुई है जिसमें चेतन गवली, उज्वल वकोडे और प्रीतेश गवली की लाश को समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है। और किरण और शुभम की लाश को ढूंढने का कार्य किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के अनुसार, यह सभी समुद्र के पानी का मजा लेने के लिए पानी के अंदर गए। समुद्र की बढ़ती लहरों का यह सभी अनुमान नहीं लगा सके जिसमें से तीन लोगों को समुद्र की लहरों ने पानी के अंदर खींच लिया था और 20 मिनट बाद लहरों द्वारा समुद्र के किनारे बाहर फेंके गए थे। तीनों की इस दौरान मौत हो चुकी थी। तीनों मृतकों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। बाकी दो का अभी पता नहीं चल पाया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications