लोनावला में होटल के सामने दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, 5 की मौत
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के पास लोनावला में टेंपो और कार के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुराने मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे के पास लोनावला में यह घटना घटी। इस घटना में रिट्ज कार और आयशर टेंपो की भीषण टक्कर में कार में बैठे पांचों लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में चार महिलाएं शामिल
यह सड़क दुर्घटना शनिवार की रात पौने नौ बजे के करीब लोनावला के होटल साई मोरेश्वर के सामने हुआ। मरनेवालों में चार महिलाएं हैं। घायलों में दो महिला शामिल हैं जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, पर दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

आमने-सामने हुई दोनों गाड़ियों की टक्कर
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुराने मुंबई -पुणे नेशनल हाइवे पर लोनावला में स्थित होटल साई मोरेश्वर के सामने लोनावला से मुंबई की ओर जानेवाली रिट्ज कार तेज रफ्तार से जा रही थी, पुणे की ओर से आनेवाली टेंपो से जा टकराई थी।

सभी लोनावला के एक होटल के कर्मचारी
कार और टेंपो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई थी। कार में सवार 6 महिलाएं व एक पुरुष (ड्राइवर) यह सभी लोनावला के रिदम होटल के कर्मचारी थे। रात में होटल का काम समाप्त करके घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नागरिकों की मदद से कार में फंसे मृत और घायलों को बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications