Captain Surbhi Jakhmola पहली महिला अधिकारी जिन्हें विदेशी असाइनमेंट BRO में किया गया तैनात
Captain Surbhi Jakhmola की तैनाती विदेशी असाइनमेंट BRO में की गई है। सुरभि पहली महिला अधिकारी है जिनकी पोस्टिंग बीआरओ में की गई है।

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र भारतीय सशस्त्र बलों ने सियाचिन ग्लेशियर में एक फ्रंटलाइन पोस्ट पर पहली महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान की तैनाती के बाद अब इंडियन आर्मी ने कैप्टन सुरभि जाखमोला पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इंडियन आर्मी के 117 इंजीनियर रेजिमेंट की कैप्टन सुरभि जाखमोला को सीमा सड़क संगठन (BRO) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात किया गया है। सुरभि पहली महिला अधिकारी हैं जिनकी पोस्टिंग बीआरओ में की गई है। कैप्टन सुरभि जाखमोला को दंतक प्रोजेक्ट के अंतर्गत भूटान भेजा जाएगा।
जानिए बीआरओ क्या करता है काम
बता दें बीआरओ भारत में एक कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का सपोर्ट करता है।बीआरओ भारत की सीमाओं और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव करता है। यह सशस्त्र बलों के ऑर्डर ऑफ बैटल में भी शामिल है, जो हर समय उनका समर्थन सुनिश्चित करता है। बीआरओ कोसीमा संपर्क में सुधार के लिए 2015 में पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया था। तब से ये रक्षा मंत्रलालय के अंतर्गत ही कार्य करता है।
एयर फोर्स की पहली महिला पायलट जापान ट्रेनिंग के लिए हुई सलेक्ट
बीआरओ में पहली महिला अधिकारी की ये तैनाती इंडियन एयर फोर्स द्वारा महिला फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी को वीर गार्जियन 2023 ट्रेनिंग के लिए जापान में पोस्टिंग किए जाने के बाद आई है। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी 16 से 26 जनवरी तक ओमिटामा में हयाकुरी एयर बेस साथ ही जापान में सयामा में इरुमा एयर बेस और इसके आसपास के हवाई क्षेत्र में ट्रेनिंग लेंगी।
Recommended Video

सियाचिन ग्लेशियर में फ्रंटलाइन पोस्ट पर पहली महिला अधिकारी शिवा चौहान
भारतीय सशस्त्र बलों ने सियाचिन ग्लेशियर में एक फ्रंटलाइन पोस्ट पर एक महिला अधिकारी, कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के कैप्टन शिवा चौहान को भी तैनात किया। यह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र की पहली ऐसी तैनाती है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, अधिकारी को पिछले सप्ताह सियाचिन में कुमार पद पर तीन महीने के कड़े प्रशिक्षण के बाद नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications