'पहले यूनिवर्सिटी फिर किसान और अब देश जल रहा', 'काली' के पोस्टर पर विवाद के बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा
नई दिल्ली, 07 जुलाई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद के बीच गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक नोट साझा किया है। जिसमें कहा गया है कि पहले विश्वविद्यालय फिर किसान और कार्यकर्ता और अब हमारा देश जल रहा है।

Recommended Video
टीएमसी सांसद ने ट्विटर पर गुरुवार को एक कविता साझा की। जिसे मोइत्रा ने'बी केयरफुल' शीर्षक दिया। मोइत्रा यह नोट ऐसे समय में आया है जब देवी काली पर उनके बयान को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। मोइत्रा ने अपनी कविता में विश्वविद्यालयों, किसानों के विरोध के बाद समूचे देश को विरोध की आग में जलने की बात कही है।
काली मां को लेकर दिया था विवादित बयान
विवाद के बीच में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसको लेकर कई लोगों ने कहा कि यह पोस्टर हिंदू देवी का अपमान है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। लोग इसे सनातन धर्मियों की आस्था पर चोट करने वाला बता रहे हैं। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने देवी काली को मांस और शराब को स्वीकार करने वाली देवी बताया दिया था। उन्होंने कहा था कि जब आप सिक्किम जाते हैं, तो आप देखेंगे कि वे देवी काली को व्हिस्की चढ़ाते हैं। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश जाते हैं, और अगर आप उनसे कहते हैं कि आप देवी को 'प्रसाद' के रूप में व्हिस्की चढ़ाते हैं, तो वे इसे ईशनिंदा कहेंगे।
वहीं अब टीएमसी सांसद ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया है जिसमे लिखा है 'सबसे पहले विश्वविद्यालय गए...फिर किसान और कार्यकर्ता, और अब हमारा देश जल रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications