देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन का कल होगा पहला ट्रायल, ये हैं खासियतें

देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन 'Train 18' का पहला ट्रायल रन कल मुरादाबाद में किया जाएगा। कल बरेली-मुरादाबाद सेक्शन पर स्टैंडर्स रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का पहला ट्रायल होगा। इसके लिए ट्रेन के साथ-साथ रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की टीम भी मुरादाबाद पहुंच गई है।

Train 18

नई दिल्ली। देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन 'Train 18' का पहला ट्रायल रन कल मुरादाबाद में किया जाएगा। कल बरेली-मुरादाबाद सेक्शन पर स्टैंडर्स रेलवे ट्रैक पर ट्रेन का पहला ट्रायल होगा। इसके लिए ट्रेन के साथ-साथ रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (RDSO) की टीम भी मुरादाबाद पहुंच गई है। बता दें कि ट्रेन 18 देश की पहली बिना इंजन की और सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है।

कल शुरू होगा ट्रेन का पहला ट्रायल

कल शुरू होगा ट्रेन का पहला ट्रायल

ट्रेन 18 को मुरादाबाद-बरेली सेक्शन पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड ट्रायल के लिए लाया जाएगा। 14. 150 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार के ट्रायल के बाद कोटा और सवाई मधोपूर के बीच ट्रेन का 160 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार का फाइनल ट्रायल किया जाएगा। ट्रेन 18 अपना पहला सफर दिल्ली से भोपाल के बीच तय करेगी।

पूरी तरह से भारत में बनी है ट्रेन

पूरी तरह से भारत में बनी है ट्रेन

ट्रेन 18 का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत इंटिग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई कर रही है। इस ट्रेन की खास बात ये है कि इसे दौड़ने के लिए इंजन की जरूरत नहीं होगी। ये ट्रेन मेट्रो ट्रेनों की तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर सेल्फ-प्रोपेल्ड चलेंगी। इंटर सिटी ट्रैवल को और बेहतर बनाने के लिए 'ट्रेन 18' को लाया जा रहा है। ये ट्रेन शताब्दी के मुकाबले सफर को 15 फीसदी तक कम कर देगी।

ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और सीढ़ियां होंगी। यात्रियों के मनोरंज के लिए वाई-फाई और इंफोटेनमेंट की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा जीपीएस, बायो-वैक्यूम सिस्टम के साथ मॉड्यूलर टॉयलेट और ग्लास विंडो ट्रेन में दिया गया है। ये पूरी ट्रेन एसी चेयर कार होगी, जिसमें आम यात्रियों के लिए आरामदायक कुर्सियां और दिव्यांगों के लिए एक कोच में अलग से व्यवस्था की गई है।

बनी देश की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन

बनी देश की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन

ट्रेन में यात्री सूचना के लिए एलईडी स्क्रीन और स्पीकर लगाए गए हैं, वहीं सामान रखने वाला रैक बड़ा बनाया गया है। प्रत्येक कोच में 44-78 यात्री आराम से सफर कर सकते हैं। पहले रेक में 16 चेयर कार कोच होंगे, जिसमें दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे जिनमें 56 यात्री बैठ सकते हैं। नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 78 सीटें होंगी। ट्रेन 18 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+