पहली बार अरविंद केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई, जानिए क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कपिल मिश्रा के आरोपों पर काफी दिनों से चुप थे और पहली बार इस मामले पर अपनी सफाई दी है। आपको बता दें कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर करप्शन के आरोप लगाए है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगी रहे कपिल मिश्रा के आरोपों पर पहली बार सफाई पेश की और कहा कि कपिल मिश्रा के आरोप बिल्कुल निराधार हैं, उनमे कोई दम नहीं है। अगर थोड़ी भी सच्चाई होती तो सभी जेल में होते।

पहली बार अरविंद केजरीवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर दी सफाई, जानिए क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कपिल मिश्रा के आरोपों पर काफी दिनों से चुप थे और पहली बार इस मामले पर अपनी सफाई दी है। आपको बता दें कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर करप्शन के आरोप लगाए है। कपिल के मुताबिक दिल्ली सरकार में मंत्री सतेंद्र जैन ने सीएमअरविंद केजरीवाल को उनके सामने दो करोड़ रुपये घूस के तौर पर दिए थे। कपिल मिश्रा इन आरोपों के लेकर अनशन भी कर चुके है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पंजाबी बाग में कहा कि उनके विरोधी भी कपिल सके आरोपों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। दिल्ली के पंजाबी बाग में आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट ने मेरा बूथ सबसे मजबूत नाम से एक कार्यक्रम रखा था। जिसमे अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम एमसीडी चुनावों में मिली हार की वजहों पर चर्चा हुई साथ ही पार्टी के फ्युचर प्लानिंग को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।

इस बैठक में केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री रोज सुबह 10 बजे जनता से बिना अपॉइंटमेंट के जरूर मिलेंगे। महीने के पहले रविवार को शाम 7 बजे हर विधानसभा में लोग घर से खाना लाकर साथ बैठेंगे और केजरीवाल गूगल हैंगआउट से 8 बजे बात करेंगे।{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+