कर्नाटक चुनाव रिजल्ट पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी? जनता से कही ये बात

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा में प्रचंड जीत हासिल करने की तरफ है। वहीं, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता का आभार जताया है।

f Priyanka Gandhi on Karnataka election result

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने इसे देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत बताई है।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटका, जय कांग्रेस।'

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। साथ ही जीत की कामना की।

शुरुआती रुझानों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काफी बढ़त के साथ आगे चल रही है। कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए। वहीं, सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने 79 सीटों के साथ बढ़त बना रखी है। जबकि 56 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को पूरे राज्य में मतदान किया गया। इस चुनाव में 2614 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+