फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी का रोल निभाएंगी दीपिका, सामने आया फर्स्ट लुक

नई दिल्ली। फिल्म 'छपाक' में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण एक और रियल लाइफ कैरेक्टर को पर्दे पर जीवंत करने जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी और कप्तान रहे कपिल देव की जीवनी पर आधारित फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह हैं। दीपिका का '83' से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है।

Recommended Video

    Deepika Padukone's first look as Romi Dev from Ranveer Singh's Kapil Dev Biopic '83' |वनइंडिया हिंदी
    कपिल देव की पत्नी के किरदार में कुछ ऐसी दिखेंगी

    कपिल देव की पत्नी के किरदार में कुछ ऐसी दिखेंगी

    इसमें दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। वे फर्स्ट लुक में कपिल देव (रणवीर सिंह) के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'इतिहास में सबसे अहम पलों में से एक पर कब्जा करने वाली फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाने के लिए सक्षम होना सम्मान की बात है।'

    इंस्टा पर लिखा ये मैसेज

    दीपिका ने आगे लिखा है, 'पति की पेशेवर और निजी आकांक्षाओं की सफलता में उनकी पत्नी के किरदार को बहुत करीब से अपनी मां में देखा है और फिल्म '83' उनके लिए सम्मान है जिन्होंने अपने पति के सपनों को अपने सपने से पहले रखा है।' बता दें कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर की ये पहली फिल्म है। पर्दे पर भी दोनों पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे।

    इसके पहले 'छपाक' में आईं थीं नजर

    इसके पहले 'छपाक' में आईं थीं नजर

    इसके पहले, एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बॉयोपिक फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण ने खुद एसिड सर्वाइबर की भूमिका निभाई थी। दीपिका की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दीपिका विवादों में भी घिर गई थीं जब वह जेएनयू हिंसा के बाद छात्रों के बीच कैंपस में जा पहुंची थीं।

    कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह

    कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह

    वहीं, फिल्म '83' की बात करें तो ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के 1983 के वर्ल्ड कप के स्वर्णिम सफर को दिखाती है। तब भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज की मजबूत टीम को फाइनल में हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब हासिल किया था। कपिल देव इतिहास रचने वाली इस टीम के कप्तान थे। फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह ने '83' का पहला पोस्टर जारी किया था। अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने इंस्टा पर फिल्म में अपने लुक की पहली झलक शेयर की थी। इस फिल्म में रणवीर काफी हद तक कपिल देव जैसे भी दिख रहे हैं। इस मूवी को कबीर खान बना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+