10 साल पहले गुलजार, फिर इकरा और अब सीमा...सरहद लांघ कर कैसे आसानी से भारत में आ गए पाकिस्‍तानी लवर्स

Pakistani lovers: प्‍यार की कोई सीमा नहीं होती, इश्‍क जब परवान चढ़ता है तो सारी बंदिशे तोड़ देता है। ये प्‍यार ही तो है जो सीमा हैदर अपनी जान जोखिम में डालकर प्रेमी सचिन के पास आ गई और तमाम अजमाइशों के बावजूद भारत में ही अपनी बाकी जिंदगी बिताने के लिए अड़ी हुई हैं।शरहद पार कर सीमा हैदर के पहले भारत आईं इकरा और गुलजार भी इसी इश्‍क में गिरफ्तार होकर सीमा लांघ कर भारत आए थे।

Pakistani lovers

पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा का जब पबजी इश्‍क सुर्खियों में आया तो अचानक से पहले पाकिस्‍तानी इकरा और भारतीय मुलायम सिंह की प्रेम कहानी चर्चा में आ गई, वहीं पाकिस्‍तानी गुलजार जो आंध्र प्रदेश की दौलत बी के प्‍यार में दस साल पहले भारत आया था उसकी कहानी दुनिया के सामने आई।

सीमा हैदर, इकरा और गुलजार की लव स्‍टोरी ने भारत की सीमा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्‍योंकि ये तीनों ही पाकिस्‍तानी आशिक अपने भारतीय प्रेमी के पास भारत में अवैध तरीके से घुसे। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि अवैध तरीके से आए ये तीन आशिक लंबे समय तक अपनी पहचान छिपाकर भारत में अपने प्रेमी के साथ आराम से जिंदगी बिताते रहे और भारत की सुरक्षा एजेंसियों को खबर तक नहीं हुई।

पाकिस्‍तानी जिसके साथ लंबे समय से भारत की दूरियां रही हैं और आए दिन पाकिस्‍तानी आतंकी भारत पाक सीमा से घुसपैठ करते हैं और हमारे सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर दिन रात तैनात रहते हैं वहीं सीमा हैदर, इकरा और गुलजार ने भारत में दूसरे रास्‍ते से बड़ी आसानी से एंट्री कर ली। सीमा हैदर और इकरा जहां नेपाल के रास्‍ते भारत आईं वहीं 10 साल पहले गुलतार पाकिस्‍तान से दुबई के रास्‍ते सीधे भारत आया। आइए जानते हैं इनकी लव स्‍टोरी और ये कैसे भारत में अवैध तरीके से आए और परिवार बसाकर आराम से रहते रहे।

सीमा हैदर-सचिन मीणा

पाकिस्‍तान के करांची की सीमा हैदर जो चार बच्‍चों की मां है उसका पति गुलाम हैदर दुबई में रहता है। 27 साल की सीमा हैदर को पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के 23 साल के सचिन मीणा से प्‍यार हो गया और पहले नेपाल में दोनों शादी कर ली और सीमा पाकिस्‍तान चली गई और सचिन भातर आ गया। इसके बाद सीमा हैदर अपने चार बच्‍चों के साथ पाकिस्‍तान से दुबई और दुबई से नेपाल फिर नेपाल से भारत आ गई आई और दो महीने तक अपनी पहचान छिपा कर सचिन के साथ नोएडा में उसके साथ उसकी पत्‍नी बन कर रहने लगी। सीमा ने अपने बच्‍चों समेत मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना चुकी हैं।

इकरा और मुलायम सिंह की लव स्‍टोरी

19 साल की इकरा 2019 में बेंगलुरू में सिक्‍योरिटी एजेंसी में काम करने वाले प्रेमी मुलायम सिंह से लूडो खेतने हुए प्‍यार हो गया था। पाकिस्‍तान के सिंध की रहने वाली इकरा एक दिन कॉलेज के लिए घर से निकली और अवैध तरीके से नेपाल कांठमांडु के रास्‍ते मुलायम के साथ भारत आ गई और प्रयागराज के मूल निवासी मुलायम के साथ बेंगलुरू में शादी करके रहने लगी। 2023 तक किसी को कानों-कान खबर नहीं लगी क्‍योंकि इकरा ने भी हिंदू धर्म अपना लिया था। जब पुलिस को पता चला तो केस चला तो भारत में अवैध तरीके से आई इकरा और उसे रखने वाले मुलायम को अरेस्‍ट कर लिया। अंत में 24 दिन बाद 19 फरवरी, 202 को इकरा को भारत से पाकिस्‍तान भेज दिया गया। पाकिस्‍तान जाने के बाद भी इकरा डिप्रेशन में आ चुके मुलायम से फोन पर बात करती है और उसके पास आने की बात कहती है।

गुलजार और दौलत बी

आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले के गड़ीवेमला मंडल में रह रही विधवा दौलत बी जो कि अपने मां बाप के पास रह रही थी और पेट पालने के लिए मजदूरी कर रही थी उसकी और इकबाल की लव स्‍टोरी 2010 में मिस्‍ड कॉल से शुरू हुई। एक बार मिस कॉल फिर पाकिस्‍तानी गुलजार ने दौलत बी को कॉल किया और दोनों में बातों का सलिसिला शुरू हुआ और कुछ महीनों में दोनों को प्‍यार हो गया और दुबई होते हुए गुलजार भारत दौलत बी के पास आया और गांव के सरपंच के समझाने पर गुलजार ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली और यहां रहने लगा उन दोनों के चार बच्‍चे भी है।

10 साल बाद ऐसे खुली पोल

भारत में अवैध तरीके से आए गुलजार ने यहां पर पर अपना पासपोर्ट और आधार कार्ड तक बनवा लिया। उसकी पोल तब खुली जब शादी के वर्षों बाद गुलजार अपने परिवार को पाकिस्‍तान घुमाने ले जाने का प्‍लान बनाया तभी वो पकड़ा गया और उसे पुलिस ने जेल में डाल दिया। लंबे समय तक कोर्ट के चक्‍कर काटने के बाद दौलल बी के गुलजार को जमानत पर रिहा किया गया है क्‍यों दौलत बी ने कहा कि उसका पति देशद्रोही नही है वो अपने पति के साथ यहीं पर भारत में रहना चाहती है। हालांकि उस पर अभी केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+