ABP Exit Poll: दिल्ली में इस बार किसकी सरकार, BJP को मिल सकती हैं इतनी सीटें

दिल्ली में इस बार बनेगी किसकी सरकार, देखिए वोटिंग के ठीक बाद सबसे पहला एग्जिट पोल...

नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। अब 11 फरवरी को चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। हालांकि देश की राजधानी में वोटिंग के प्रति लोगों का उत्साह नहीं दिखा और मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। मतदान खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। जानिए एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बन रही है किसकी सरकार।

दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार

दिल्ली में फिर केजरीवाल सरकार

एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का जादू चलता हुआ नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

चांदनी चौक में ये है AAP और BJP का हाल

चांदनी चौक में ये है AAP और BJP का हाल

अब बात करते हैं अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली विधानसभा सीटों की। एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक, चांदनी चौक लोकसभा सीट के तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा के खाते में 1 से 3 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 0 से 1 सीटें जाती हुईं नजर आ रही हैं। वोट शेयर की अगर बात करें तो इन 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी को 52 फीसदी, भाजपा को 40 फीसदी और कांग्रेस को 6 फीसदी वोट शेयर मिलता हुआ नजर आ रहा है।

केजरीवाल का जादू बरकरार

केजरीवाल का जादू बरकरार

वहीं, ईस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में यहां 1 से 3 सीटें जाती हुईं नजर आ रही है। कांग्रेस को ईस्ट दिल्ली में 0 से 1 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा नई दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटों पर विजयश्री मिल सकती है। वहीं भाजपा को यहां महज 1 से 3 मिलती हुईं नजर आ रही हैं। कांग्रेस का नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 10 सीटों पर खाता खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भाजपा को कितनी सीटें

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में भाजपा को कितनी सीटें

एबीपी एग्जिट पोल के मुताबिक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा यहां 1 से 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 0 से 1 सीट पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों की अगर बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी को 8 से 10 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। भाजपा को यहां 0 से 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में यहां एक भी सीट जाती हुई नजर नहीं आ रही है।

साउथ दिल्ली में AAP का दबदबा

साउथ दिल्ली में AAP का दबदबा

इसके अलावा साउथ दिल्ली में आने वाली 10 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। भाजपा को साउथ दिल्ली की 10 सीटों में 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में यहां 0 से 1 सीट जा सकती है। अब बात करते हैं पश्चिमी दिल्ली की, जहां से प्रवेश वर्मा भाजपा के सांसद हैं। पश्चिमी दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलती हुईं नजर आ रही हैं। भाजपा को यहां महज 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का पश्चिमी दिल्ली में खाता खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

दिल्ली में शाहीन बाग का मुद्दा गरमाया

दिल्ली में शाहीन बाग का मुद्दा गरमाया

आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव में इस बार शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बा10ग को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादि बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के प्रचार करने पर बैन लगाया था। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 2015 में महज तीन सीटें ही मिल पाईं थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+