अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार जारी की ब्लैक होल की तस्वीर, खुलेंगे कई राज
नई दिल्ली। आज पहली बार ब्लैक होल(Black Hole) की तस्वीर सामने आई हैं। पहली बार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने लोगों के सामने ब्लैक होल की तस्वीर जारी की है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए बड़ी मिस्ट्री बन चुकी ब्लैक होल की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल की तस्वीर के लिए 6 देशों हवाई, एरिजोना, स्पेन, मेक्सिको, चिलि और दक्षिणी ध्रुव में Event Horizon Telescope लगाए गए, जिसके जरिए ब्लैक होल की तस्वीर ली गई। अगर ब्लैक होल को खगोलीय भाषा में समझा जाए तो ब्लैक होल ऐसी खगोलीय वस्तु है, जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश सहित कुछ भी इसके खिंचाव से बच नहीं सकता। ब्लैक होल में इतना गुरुत्वाकर्षण इतना मजबूत होता है कि उसके ऊपर पड़ने वाले सारे प्रकाश को वो अवशोषित कर लेता है।












Click it and Unblock the Notifications