पैसों के लिए बना 'गे' और रचाई शादी, अब मांग रहा तलाक

फिरोजपुर। एक अप्रत्याशित घटना फिरोजपुर में हुई है जहां एक युवक ने पैसों और प्रापर्टी के लिए खुद को गे बताकर 32 साल के एक मालदार व्यक्ति से शादी की और अब जब शादी के बाद उसे पैसा और प्रापर्टी नहीं मिला तो वो अब तलाक की मांग कर रहा है।

इस घटना के बारे में खुद फिरोजपुर पुलिस ने मीडिया को बताया। पुलिस के मताबिक फिरोजपुर बस्ती शेखा निवासी की उम्र 32 साल है और वो एक बहुत पैसे वाला व्यक्ति है, उसके पास लाखों की प्रापर्टी और लाखों का बैक-बैलेंस है, वैसे वो गांवों में झाडॉ-फूंक का भी काम करता है, जिसके लिए उसके पास लुहाम गांव का एक युवक आया था जहां वो रात में उसके पास रूक गया लेकिन रात में दोनों ही इंसानों को पता चला की वो दोनों एक ही प्रकृति के हैं इसलिए दोनों ने रात में ही साथ में दो-तीन बार शारीरिक संबंध बना लिये।

दोनों ने इस बारे में अपने घरवालों को भी बोल दिया जिसके बाद दोनों के घरवालों ने दोनों की शादी की फैसला किया और 26 जून को दोनों की शादी हो गई लेकिन शादी की रात को लुहाम के युवक ने बस्ती शेऱा निवासी से बोला कि वो उसके नाम पर उसका घर, प्रापर्टी और पैसे कर दे जिस पर वो राजी नहीं हुआ तो लुहाम के घरवालों ने बस्ती वाले को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा और अपनी आपबीती सुनायी।

उसने आरोप लगाया है कि युवक ने साजिश कर उससे शादी की और 75 हजार के जेवर, दो मोबाइल फोन, 1.38 लाख रुपए हड़प लिए और उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन वो समलैंगिक नहीं है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+