JNU छात्र उमर खालिद पर हमले के केस में मिले अहम सुराग, CCTV में दिखा संदिग्ध

Recommended Video

    Umar Khalid का हमलावर हुआ CCTV Footage में कैद, Police ने जारी की Photo | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। JNU के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले शख्स का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज वाली तस्वीर जारी की है, जिसमें संदिग्ध कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास, विट्टलभाई मार्ग पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

    उमर खालिद पर हुआ जानलेवा हमला

    आपको बता दें कि उमर खालिद पर सोमवार को दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया, घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद हुआ, जिसमें 6 जिंदा कारतूस थे।

    'यूनाइटेड अगेंस्ट हेट' अभियान से जुड़े हैं उमर खालिद

    'यूनाइटेड अगेंस्ट हेट' अभियान से जुड़े हैं उमर खालिद

    अपने हुए हमले के बारे में खालिद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा था कि वो इस वक्त 'यूनाइटेड अगेंस्ट हेट' नाम से चल रही एक मुहिम से जुड़े हैं और इसी के एक कार्यक्रम में शामिल होने वह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे थे, ये प्रोग्राम 2:30 पर था लेकिन वो थोड़ा जल्दी पहुंच गए थे इसलिए वो अपने दोस्तो के साथ क्लब के बाहर चाय पीने चले गए थे, वो जब चाय पीकर लौट रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उन पर हमला किया।

    पिस्तौल में थे 6 जिंदा कारतूस

    पिस्तौल में थे 6 जिंदा कारतूस

    मैं नीचे गिर गया, उस व्यक्ति ने मुझ पर पिस्तौल तान दी थी लेकिन मेरे दोस्तों ने पीछे से उसे पकड़ने की कोशिश की, इसी अफरा-तफरी में गोली चल गई लेकिन वो मुझे लगी नहीं और वो शख्स भाग गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से एक पिस्तौल बरामद किया, जिसमें 6 जिंदा कारतूस थे।

    कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब संसद भवन से महज 500 मीटर की दूरी पर

    कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब संसद भवन से महज 500 मीटर की दूरी पर

    गौरतलब है कि उमर खालिद ने हाल ही में जेएनयू से पीएचडी पूरी की है, वो भाजपा और दक्षिणपंथी संगठनों का कड़ा विरोध करते रहे हैं। बता दें कि कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब संसद भवन से महज 500 मीटर की दूरी पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+