उत्तर प्रदेश में जंगलराज: फैजाबाद कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी और धमाका, 2 मरे

विस्फोट इतना तेज था कि कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोनू और मोनू सिंह संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड के आरोपी हैं। सोनू सिंह अपने मामले की पैरवी करने फैजाबाद कचहरी आए हुए थे। कचहरी से निकलते समय प्रवेश द्वार से पहले ही सामने से आ रहे युवक ने बम फेंकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें हमलावर समेत दो लोग मारे गए।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) मुकुल गोयल ने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं है। मौके पर पुलिस और पीएसी भेज दी गई है, स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक हमलावर मारा गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। पूरी जानकारी ली जा रही है और अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications