दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में वकील और सुरक्षाकर्मी में विवाद, फायरिंग से मची अफरातफरी
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: राजधानी के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को गोली की आवाज से अफरातफरी मच गई। बाद में पता चला कि ये फायरिंग वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने की, जिसमें दो वकीलों के घायल होने की खबर है, जिनको अस्पताल पहुंचा गया। हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। घटना के बाद आनन-फानन में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा जांच के दौरान वकीलों और सुरक्षाकर्मियों में बहस हो गई। इसके बाद किसी जवान ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। उन्हें लगा कि कोर्ट परिसर में फिर से गैंगवार हुआ है, लेकिन बाद में पता चला कि फायरिंग पुलिसकर्मी ने ही की है। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया।
पिछले साल हुआ था गैंगवार
आपको बता दें कि रोहिणी कोर्ट में ये फायरिंग की कोई पहली घटना नहीं है। वहां पर कोर्ट परिसर में पिछले साल सितंबर में भी गैंगवार हुआ था। उस दौरान दो बदमाशों ने कोर्ट में पेशी पर पहुंचे गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को मार गिराया था। वहीं पुलिस को चमका देने के लिए बदमाश वकील की ड्रेस में पहुंचे थे, जिस वजह से वहां पर अब सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।
ब्लास्ट भी हुआ था
वहीं पिछले साल दिसंबर में रोहिणी कोर्ट के कोर्ट नंबर 102 में ब्लास्ट हुआ था। जिसमें दिल्ली से एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया। बाद में पता चला कि वैज्ञानिक का किसी वकील से मामला चल रहा था, जिस वजह से वो उसे मारना चाहता था। इसके लिए उसने कई दिनों तक प्लानिंग की और फिर बम को कोर्ट में प्लांट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications