दिल्ली में दिवाली पर इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, अरविंद केजरीवाल सरकार ने लगाया बैन

Delhi bans firecrackers: देश की राजधानी दिल्ली को दिवाली के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण से बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस साल भी पटाखे बनाने, उनकी ब्रिकी और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आपको बता दें कि दिवाली पर दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पिछले दो साल से पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लग रहा है, जिसे इस बार भी दिल्ली सरकार ने जारी रखा है।

firecrackers ban

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, 'प्रदूषण को कंट्रोल रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर इस बार भी पटाखों पर प्रतिबंध जारी रखा है। दिल्ली में हर तरह के पटाखे बनाने, जमा करने, बेचने, ऑनलाइन डिलीवरी और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध रहेगा।'

'पटाखों को लेकर कोई भी लाइसेंस नहीं किया जारी'
गोपाल राय ने आगे बताया, 'इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की तरफ से एक सर्कुलर जारी कर दिया जाए कि पटाखों को लेकर कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। जिस तरह त्यौहार मनाना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, वैसे ही पर्यावरण का ध्यान रखना भी हमारे लिए बहुत जरूरी है। यही वजह है कि हम पिछले दो साल से दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध का फैसला ले रहे हैं। और, दिल्ली की जनता भी इस फैसले में सरकार का समर्थन कर रही है।'

'पिछले कुछ सालों में सुधरी है दिल्ली की हवा'
वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर बात करते हुए गोपाल राय ने कहा, 'पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें तो दिल्ली में हवा की क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है। लेकिन हमें आगे भी दिल्ली की हवा को साफ बनाए रखना है। यही वजह है कि इस साल भी दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कायम रखा है। मैं एनसीआर में शामिल दूसरे राज्यों की सरकारों से भी अपील करता हूं कि वो पटाखों के लिए लाइसेंस जारी ना करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+