दिल्ली: संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली। दिल्ली में संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई थी, जिससे अब काबू कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी थी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां मौजूद रहीं। दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दमकल की गाड़ियां भिजवाई गई हैं। वहीं अब जानकारी मिली है कि आग को काबू में करने के लिए दमकल की 7 गाड़ियां लगाई गईं।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इससे पहले साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के एक कमरे में भी आग लग गई थी। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। दमकल की गाड़ियों ने आग को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया था।
वहीं दो दिन पहले दिल्ली के ओखला में भी आग लगने की खबर आई थी। यहां लालकुंआ इलाके में ई-कार्ट बिल्डिंग में आग लग गई थी। आग बिल्डिंग के गोदाम में लगी थी। जिसे नियंत्रण में करने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंची थीं। इससे कुछ दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में एक एलपीडी सिलेंडर फटने से आग लग गई थी। यहां आग काफी भीषण लगी थी, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां भेजी गईं और आग को काबू में किया गया।
इसके अलावा गुजरात के सूरत के उधना इलाके में भी पेरिस प्लाजा स्थित एक गोदाम में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि गोदाम के मालिक सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 15 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला।
गुजरात: नडियाद में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
-
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील












Click it and Unblock the Notifications