वडोदरा में कोरोना हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में लगी आग पर पाया गया काबू
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा स्थित सायाजीराव जनरल अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में मंगलवार देर शाम आग लगने की खबर है। आग लगने से पहले इस अस्पताल में बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया है। अस्पताल की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है और मरीजों को सुरक्षित वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।













Click it and Unblock the Notifications