समुद्रीय द्वीप पर लगी भयानक आग में जल रहे हैं तेल के टेंक, 15 घंटे के बाद भी आग का तांडव बरक़रार
मुंबई: मुंबई के पास समुद्र का तेल जमा करने वाली टंकी में आग लगने की खबर सामने आयी है। शुक्रवार शाम 4.30 बजे के करीब यह आग लगी थी लेकिन 15 घंटे से ज्यादा का समय होने के बावजूद यह अग्नि तांडव शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के जवाहर द्वीप पर यह दुर्घटना घटी है। यह आग इतनी फैल चुकी है कि इस आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। दमकल विभाग घटनास्थल पर मौजूद होकर आग को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है।

समुद्र में जवाहर द्वीप पर डीजल टैंक के परिसर में बिजली गिरने की वजह से डीजल टैंक में आग लगने की घटना की बात सामने आयी है। आग लगने की वजह से बड़े पैमाने पर डीजल जलकर खाक हो गया है। इस जगह पर 15 से 20 टैंक हैं। समुद्र से तेल निकाल कर बड़े जहाजों द्वारा जवाहर द्वीप पर लाया जाता है। यहां डीजल जमा किया जाता है।
शुक्रवार की शाम मुंबई में मूसलाधार बारिश हुई थी और तेज बिजली की भी कड़कड़ाहट हुई थी। बिजली गिरने के बाद डीजल टैंक में आग गई और कुछ ही समय में आग काफी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications