गाजियाबाद में रैडिसन ब्लू के पास भयंकर आग, 1000 झोपड़ियां खाक
गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 1000 झोपड़ियां जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रैडिसन ब्लू होटल के नजदीक स्थित झुग्गी झोपड़ी में तड़के 3.30 बजे लगी।

वैशाली दमकल कार्यालय के अधिकारी सोम दत्त सोनकर ने कहा, "हमें तड़के 3.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल के नौ वाहन भी सेवा में लगाए गए।"
उन्होंने बताया कि एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी अभी आग लगने की वजह का पता नहीं लगा पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications