पुणे की पुरानी हवेलियों में लगी भीषण आग, एक की मौत, वीडियो
पुणे में पुराने-जमाने की कई हवेलियां हैं जिसके निर्माण में लड़कियों का इस्तेमाल हुआ है। ऐसी ही हवेली में भीषण आग लग गई। इसमें एक की मौत हो गई।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार पेठ में दो पुरानी हवेलियों में आग लगने से अफरातफरी फैल गई। इस घटना में एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई और चार फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घायल हो गए।

दीवार गिरने से हुई एक की मौत, चार जख्मी
तीन मंजिला पुरानी हवेली में बुधवार सुबह चार बजे के करीब अचानक आग लग गई। यह हवेली काफी पुरानी होने की वजह से यहां कोई रहता नहीं था इसलिए ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ। परंतु आग पास की हवेली में पहुंच गई थी। इस आग को बुझाने के दरम्यान एक दीवार गिर गई। जिसमें चार फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और एक स्थानीय निवासी दीवार की नीचे दब जाने की वजह से जख्मी हो गए थे।

आग बुझाने के दौरान फायर कर्मी हुए घायल
सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जिसमें प्रवीण बंसल नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान के ई एम हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। महेश गारगुटे, सचिन गोंजाले, संदीप करणे औऱ जितेंद्र सपाटे आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घायल हो गए।
हवेली के निर्माण में लकड़ी का इस्तेमाल
शुक्रवार पेठ में काफी पुरानी हवेलियां आज भी मौजूद हैं, जो जर्जर अवस्था में है। सूत्रों के अनुसार जर्जर हवेलियों के पास फटाखे और ज्वलनशील वस्तु रखी गई थी जिसके चलते यह आग लगी है। पुराने ऐतिहासिक हवेलियां लकड़ी के बने होने की वजह से आग तेजी से फैलते हुए, आस-पास के इलाके में भी फैल गई थी जिसके चलते पूरा इलाका खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने में सफलता हासिल कर ली है, पर आग बुझाने के दौरान काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications