पटना जा रही तूफान एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री
पटना।
हावड़ा से पटना जा रही तूफान एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। झटका झारखंड के निरसा के थापरनगर स्टेशन के पास हुई। घटना ट्रेन ने मालवाहक बोगी में हुई। चलती ट्रेन के मालवाहक बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी को फौरन काटकर ट्रेन से अलग कर दिया गया। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
ट्रेन
में आग की खबर पाते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे चिल्लाने लगे।कई लोग तो ट्रेन से कूदकर भागने लगे। लेकिन हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बोगी को फौरन ही काटकर ट्रेन से अलग कर दिया गया। स्टेशन पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। ट्रेन में लगी आग से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं होने की खबर है।











Click it and Unblock the Notifications