कुंभ में योगी आदित्यनाथ के नाथ अखाड़े के शिविर में लगी आग, 2 टेंट जलकर खाक

Recommended Video

    Kumbh मेले में लगी आग,गोरखनाथ संप्रदाय के 2 टेंट जलकर खाक | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रयागराज के कुंभ मेले में मंगलवार सुबह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनाए गए पंडाल समेत दो टेंट में आग लग गई। आग लगते ही चारों ओर अफरातफरी मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। दरअसल सेक्टर 15 में सीएम योगी आदित्यनाथ के नाथ संप्रदाय का टेंट लगाया गया था। इसमें अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। टेंट के भीतर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। पंडाल के आसपास बैरीकेडिंग कर पुलिस ने लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। इस आग में दान पूजा के कुछ पैसे जलकर खाक हो गए हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    Fire had broken out in two tents at Kumbh Mela in nath akhada, controlled

    बताते चलें कि इससे पहले 16 जनवरी को स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में आग लग गई थी। आग के समय वासुदेवानंद के शिविर में भंडारा चल रहा था और भंडारे का टेंट पूरी तरह से जल गया था। क्योंकि टेंट में कोई सामान नहीं था तो केवल टेंट ही जला।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी कुंभ के टेंटों में भीषण आग लगती रही है। इसके अलावा भी अन्य घटनाएं होती रही हैं। 2 ही दिन पहले यहां संगम में एक नाव पलट गई थी। इस नाव में 9 लोग सवार थे लेकिन सभी को बचा लिया गया है बता दें कि आदित्यनाथ के टेंट में आग लगने से लोग घबरा गए थे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ, गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। नाथ संप्रदाय में यकीन रखने वाले लोग नाथ संप्रदाय के महंत को भगवान का दर्जा देते हैं। इतना ही नहीं महंत को महादेव का अवतार भी मानते हैं।

    यह भी पढ़ें- कुंभ में बाबाओं के लिए उत्तराखंड से पहुंचाई जा रही चरस, छह किलो के साथ तीन गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+