कुंभ में बाबाओं के लिए उत्तराखंड से पहुंचाई जा रही चरस, छह किलो के साथ तीन गिरफ्तार
Uttarakhand news, पिथौरागढ़। प्रयागराज कुंभ मेले में बाबाओं के लिए उत्तराखंड से चरस का प्रबंध किया जा रहा है। प्रयागराज ले जाए जा रही चरस का एक मामला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को छह किलो चरस के साथ दबोचा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चरस प्रयागराज कुंभी में बाबाओं के लिए ले जाई जा रही थी।

पिथौरागढ़ की अस्कोट पुलिस और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने करीब 6 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चरस को मुनस्यारी से प्रयागराज में चल रहे अर्धकुंभ में ले जा रहे थे। लेकिन, पुलिस को मिली सूचना में आधार पर तीनों को चरस के साथ अस्कोट पुलिस ने ओग्ला बैरियर के पास पकड़ लिया। तीनों आरोपी एक सेन्ट्रों कार में सवार थे। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
एसपी आरसी राजगुरू ने बाताया कि चरस के साथ पकड़े गए लोगों को पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को बड़ी मात्रा में चरस ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार कार समेत तीन लोगों को छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications