कार में अचानक लगी आग, तीन युवक झुलसकर मरे
गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। सफर के दौरान अचानक ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हटा और गाड़ी पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस अग्नितांडव में तीनों की जलकर मौत हो गई।
पुणे। पुणे के वडगाव आनंद में एक कार में अचानक आग लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवकों की कार में अचानक आग लगी जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और तीनों की कार में ही जलकर मौत हो गई। नगर-कल्याण महामार्ग पर आलेफाटा के पास मंगलवार देर रात 1.30 बजे के करीब ये घटना घटी। गाड़ी में सवार तीनों युवक पुणे से अपने घर जा रहे थे। गाड़ी में आग लगने के बाद बाहर निकलने का समय नहीं मिलने की वजह से तीनों युवक की आग में बुरी तरह से झुलस कर मौत हो गई।

इस घटना में बंटी चासकर, नरेश वाघ और दिलीप नवले की मौत हो गई है। आलेफाटा से वडगाव आनंद की तरफ जाते समय बंटी चासकर, नरेश वाघ और दिलीप नवले की कार पुल से जा टकराई और उसके बाद कार में आग लग गई। ये तीनों ओतूर के रहनेवाले हैं। नरेश वाघ और दिलीप नवले ये दोनों दवाई विक्रेता हैं। बंटी चासकर का होटल का बिजनेस है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक तीनों अपने एक दोस्त को छोड़ने के लिए वडगाव आनंद में जा रहे थे। गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। सफर के दौरान अचानक ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हटा और गाड़ी पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में भीषण आग लग गई। इस अग्नितांडव में तीनों की जलकर मौत हो गई।
इस समय कुछ नागरिकों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन नागरिकों को आग बुझाने में सफलता नहीं मिली। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी, पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। पुल से गाड़ी टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अनुमान पुलिस द्वारा व्यक्त किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications