Andhra Pradesh: शिपिंग कंपनी के गोदाम में भीषण आग, 7 लोग घायल
नई दिल्ली, 2 मई। आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापट्टनम की एक शिपिंग कंपनी के गोदाम में भीषण लग गई। बताया जा रहा है कि देर शाम अचनाक शिपिंग कंपनी के गोदाम में धुएं का गुबार उठता देखा गया। गोदाम के अंदर में मौजूद सात लोग आग की चपेट में आ गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

विशाखापत्तनम में एक शिपिंग कंपनी के गोदाम में देरशाम भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकद की गाड़िया आग बुझाने में लगी है। न्यू पोर्ट पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रामू के अनुसार घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं आग लगने से में भारी नुकसान हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications