जम्मू-कश्मीर: नरवाल में झुग्गियों में आग, तीन की मौत, 80 से ज्यादा झुग्गियां राख
आग की लपटों की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य झुलस गए।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नरवाल में झुग्गी बस्ती में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर करीब 80 से ज्यादा झुग्गियां थीं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह-सुबह झुग्गियों में लगी आग से लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। कुछ लोग अपना जरूरी सामान लेकर बाहर भागे तो कई लोगों का सब कुछ जलकर राख हो गया।
आग की लपटों की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications